UP Police New Vacancy in 2025:
उत्तर पर्देश पुलिस भर्ती एंव पदोन्नति बोर्ड सब इंस्पेक्टर से लेकर जेल वार्डर, कंप्यूटर ऑपरेटर समेत अन्य पदों पर कुल 28000 से अधिक भर्ती निकालेगा। भर्ती बोर्ड ने अप्रैल में नोटिफिकेशन आने की सूचना दी है। पुलिस भर्ती के लिए तैयार रहिए.
UPPRPB UP Police Recruitment in 2025:
सीएम योगी आदित्यनाथ की घोषणा के मुताबिक 28,138 पदों पर पुलिस की भर्ती जल्द ही आने वाली है। इसमें सब इंस्पेक्टर (SI), सिपाही, जेल वार्डर, कंप्यूटर ऑपरेटर, रेडियो सहायक परिचालक और लेखा एंव गोपनीय संवर्ग भर्ती शामिल होगी। सभी भर्तियों के नोटिफिकेशन अगले महीने यानी अप्रैल 2025 के आखिरी तक जारी होने की उम्मीद है। यह जानकारी खुद उत्तर प्रदेश भर्ती बोर्ड ने दी है।
New Bharti for the UP Police in the year 2025:
यूपी पुलिस महानिदेशालय मुख्यालय ने सिपाही लेवल के विभिन्न पदों पर कुल 19,220 पदों पर भर्ती बोर्ड को अधियाचन भेजा है। इसमें आरक्षी स्तर के पीएसी, आरक्षी उत्तर प्रदेश विशेष सुरक्षा बल, आरक्षी नागरिक पुलिस, आरक्षी घुड़सवार समेत अन्य पद शामिल हैं। भर्ती बोर्ड इससे संबंधित एक्स पर सूचना दी है।
Bharti, UP Police Sub Inspector in 2025:
इसी तरह दरोगा के 4543 पदों पर सीधी भर्ती के लिए भी प्रस्ताव भेजा गया है। इसमें उपनिरीक्षक नागरिक पुलिस के 4242 पद, उपनिरीक्षक नागरिक पुलि, महिला (पीएसी वाहिनी), प्लाटून कमांडर/उपनिरीक्षक सश्स्त्र पुलिस के 135 और प्लाटून कमांडर/उप निरीक्षक (विशेष सुरक्षा बल) के 60 पदों पर रिक्तियां आएंगी।जेल वार्डर भर्ती 2025 UP: सरकारी नौकरीजेल वार्डर के 2833 पदों पर भी वैकेंसी आएगी। साथ ही रेडियो सहायक परिचालक के 44 पद, लिपिक, लेखा एंव गोपनीय सहायक के 345 पदों पर और कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड ए के 1153 पदों पर भी भर्ती निकलेगी। इन सभी भर्तियों के विज्ञापन 30 अप्रैल तक जारी होने की संभावना जताई गई है।Form 2025 of the UP Police: इन पदों पर निश्चित समय सीमा में आवेदन लिए जाएंगे। जिसमें 12वीं पास और दरोगा के लिए स्नातक अभ्यर्थी आवेदन करने के योग्य होंगे। हालांकि पदानुसार विस्तृत योग्यता नोटिफिकेशन दी जाएगी। उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा, फिजिकल, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन, मेडिकल एग्जामिनेशन आदि चरणों के जरिए होगा। विज्ञापन संबंधित सूचना के लिए उम्मीदवारों को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट विजिट करने की सलाह दी जाती है। जो उम्मीदवार 60 हजार वाली भर्ती में चयनित होने से चूक गए हैं, उन्हें नई भर्ती में पुलिस में भर्ती होने का शानदार मौका मिल रहा है।
टिप्पणियाँ